April 2021 Current Affair Important Question

April 2021 Current Afairs Important Quetion (Current Affairs One Liner Pdf for March 2021 SSC, Banking , IBPS, RRB, UPSC, IAS, NTSE, CLAT, Railways, NDA, CDS, Judiciary, UPPSC, RPSC, GPSC, HSSC) :- नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आज हम Current Affairs Of April 2021 , Latest Current affairs April 2021 Quiz , April 2021 current affairs important quetion, April 2021 current affairs pdf, April 2021 current affairs quiz,current affairs April pdf download, current affairs April 2021 in hindi,current affairs 2021 pdf in hindi, April current affairs 2021 pdf in hindi, current affairs of April 2021 questions and answers के बारे में विस्तृत से जानेगे। अगर आप April 2021 Current Affair के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानना चाहते है तो आप इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़े।

Current Affairs April 2021 pdf in hindi

यहा से आप आईबीपीएस, आरआरबी, एसबीआई, रेलवे और अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्च 2021 के करंट अफेयर्स क्विज़ (Current Affairs Quiz of March 2021 Quiz) लगा सकते है। इस करंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज में जून माह के सभी इम्पोर्टेन्ट प्रश्न शामिल किये है। यह क्विज (March 2021 Current Affair) आगे आने वाली बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत ही मददगार साबित होगी। इसलिए सभी प्रश्नो को बारीकी से पढ़े और उन्हें हल करे।

April 2021 One liner Current GK

  • 1 अप्रैल, 2021 को भारत के पहला 14 लेन वाला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) आम जनता के लिए खुल गया है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और मेरठ के बीच का सफ़र लगभग 45 मिनट में पूरा हो जायेगा।
  • तेलंगाना के रामागुंडम (Ramagundam) में 100 मेगावाट की क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर ऊर्जा संयंत्र (India’s biggest floating solar power plant) स्थापित किया जाएगा।
  • एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) ने ‘Economic and Social Survey of Asia and the Pacific 2021’ नामक एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2021-22 में 7% की आर्थिक वृद्धि दर्ज करने का अनुमान है।
  • ARWU (Academic Ranking of World Universities) या शंघाई रैंकिंग में लगभग 15 भारतीय विश्वविद्यालयों ने ARWU, 2020 में स्थान हासिल किया है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर ने भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • नॉवेल कोरोनवायरस के खिलाफ दुनिया का पहला पशु टीका रूस में पंजीकृत किया गया है। इसका नाम Carnivac – Cov रखा गया है।
  • ब्रिटेन स्थित भुगतान प्रणाली कंपनी ACI ने हाल ही में डिजिटल भुगतान पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2020 में सबसे अधिक रियल-टाइम ऑनलाइन लेनदेन दर्ज किये गये।
  • वित्त मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय बचत संस्थान (National Savings Institute) ने हाल ही में घोषणा की कि देश में छोटी बचत योजना में पश्चिम बंगाल का सबसे अधिक योगदान है।
  • भारत सरकार ने अपनी नई मुक्तिजोद्धा छात्रवृत्ति योजना के तहत बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम सेनानियों के 2000 वंशजों को छात्रवृत्ति की घोषणा की है।
  • जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत संचालित ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने हाल ही में “संकल्प से सिद्धि” लॉन्च किया। यह 100 दिन का अभियान है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी गांवों में स्थित वन धन विकास केंद्रों को सक्रिय करना है।
April 2021 Current Affair
  • फ्रांस 5 अप्रैल से 7 तक बंगाल की खाड़ी में संयुक्त नौसेना अभ्यास ‘ला पेरोज़’ (La Pérouse) का संचालन किया गया।
  • पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्कज ने मियामी ओपन खिताब जीता है। उन्होंने जैनिक सिनर (Jannik Sinner) के खिलाफ खेलते हुए यह खिताब जीता।
  • जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का आर्क का कार्य पूरा हुआ।
  • यूनेस्को ने हाल ही में “World 2030: Public Survey Report” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन, हिंसा और संघर्ष, जैव विविधता की हानि, भेदभाव और असमानता आदि एक शांतिपूर्ण समाज को प्रभावित करने वाली कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं।
  • भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने एस.ए. बोबडे द्वारा की गई सिफारिश को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति एन.वी. रमण को भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
  • IMF ने अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट में भारत के लिए अपने FY22 के विकास का अनुमान 5% से बढ़ाकर 12.5% किया।
  • फोर्ब्स (Forbes) ने हाल ही में दुनिया के सबसे धनी लोगों की अपनी सूची जारी की है। विश्व के सबसे अमीर वर्ल्ड अरबपतियों में जेफ बेजोस पहले स्थान पर है भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी है।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को मनाया गया। इस वर्ष की थीम : “Building a fairer, healthier world for everyone”
  • नेत्रा कुमनन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला नाविक बनीं।
  • “विकास और शांति के लिए खेल का अंतर्राष्ट्रीय दिवस” 6 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता है।
  • 7 अप्रैल, 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) ने अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के परिणाम की घोषणा की। रेपो रेट को 4% पर अपरिवर्तित रखा गया है। रिवर्स रेपो दर को 35% पर रखा गया है। MSF दर को 25% पर अपरिवर्तित रखा गया है। बैंक दर को 25% पर अपरिवर्तित रखा गया है।
April 2021 Current Affair
  • सरकार ने एस. रमन को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India – SIDBI) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
  • उपभोक्ता विश्वास सूचकांक जनवरी 2021 में 5 अंक से घटकर मार्च 2021 में 53.1 अंक हो गया है।
  • भारत में हनी मिशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मधुकांति पोर्टल (Madhukranti Portal) और NAFED के हनी कॉर्नर (Honey Corners) लॉन्च किए।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने हाल ही में “अनामय” नामक जनजातीय स्वास्थ्य सहयोग का शुभारंभ किया।
  • ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप (महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति) का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रिंस फिलिप ने महारानी बनने से पांच साल पहले 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राज्यों के मुख्यमंत्रियों से “टीका उत्सव” आयोजित करने की अपील की है। यह 11 अप्रैल, 2021 और 14 अप्रैल, 2021 के बीच आयोजित किया जायेगा।
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए 14 दिनों का “मास्क अभियान” लांच किया है।
  • विश्व होम्योपैथी दिवस (World Homeopathy Day) 10 अप्रैल को मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम: Homeopathy: Roadmap for Integrative Medicine.
  • मानव अन्तरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Human Space Flight) हर वर्ष 12 अप्रैल को 1961 में यूरी गगारिन (Yuri Gagarin) की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के कार्यान्वयन पर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने ‘Students’ and Teachers’ Holistic Advancement through Quality Education’ (SARTHAQ) नामक स्कूली शिक्षा के लिए एक विचारशील कार्यान्वयन योजना भी जारी की।
  • ब्लू फ्लैग एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त इको-लेबल प्रमाणन (eco-label certification) है जो फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन, डेनमार्क द्वारा समुद्र तटों को प्रदान किया जाता है।
  • ‘साक्षरता’ उप-विषय के तहत, प्रबंधन और उद्यमिता विकास संस्थान पुणे के भारतीय विद्यापीठ ने पुरस्कार जीता।
  • नोरा अल मातरोशी (Noura al Matroushi) को UAE की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में नामित किया गया है।
  • पुरातत्वविदों के एक समूह ने हाल ही में मिस्र में सबसे बड़ा प्राचीन शहर खोजा है। इस शहर का नाम “एटेन” है, जो 3,000 साल पहले का है।
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।
  • “Nomadland” ने ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) में चार पुरस्कार जीते।
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में “मिशन आहार क्रांति” लांच किया। इस मिशन का लक्ष्य पोषण संतुलित आहार के महत्व का संदेश फैलाना है।
April 2021 Current Affair
  • थ्वाइट्स ग्लेशियर (Thwaites Glacier) – जिसे “Doomsday Glacier” भी कहा जाता है, अंटार्कटिका में मौजूद है और वर्षों से तेजी से पिघल रहा है।
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवात सेरोजा (Seroja) ने हाल ही में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के 1,000 कि.मी. लंबे खंड को प्रभावित किया है।
  • न्यूजीलैंड वित्तीय क्षेत्र के लिए जलवायु परिवर्तन कानून लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
  • फ्लिपकार्ट ने हाल ही में घोषणा की कि यह क्लियरट्रिप का अधिग्रहण करेगा। क्लियरट्रिप एक प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल और टेक्नोलॉजी कंपनी है।
  • पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम ने ICC पुरुषों की ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी CNES के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अनुसार, CNES भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान में भारत की मदद करेगा।
  • भारतीय पहलवान विनेश फोगट (Vinesh Phogat) ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है।
  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की State of World Population Report 2021 हाल ही में जारी की गयी। ‘My Body is My Own’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट के अनुसार, केवल 55% महिलाएं अपनी पसंद के लिए पूरी तरह से सशक्त हैं।
  • अल्माटी, कजाकिस्तान में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की सरिता मोर ने महिलाओं के 59 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
April 2021 Current Affair
  • भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का हाल ही में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • नीति आयोग, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और Centre for Social and Behaviour Change के साथ मिलकर अशोका यूनिवर्सिटी ने स्वास्थ्य और पोषण पर एक राष्ट्रीय डिजिटल रिपोजिटरी ‘पोषण ज्ञान’ (Poshan Gyan) लॉन्च की है।
  • IIT-कानपुर के प्रोफेसर मुकेश शर्मा को WHO Global Air Pollution and Health-Technical Advisory Group (GAPH-TAG) का मानद सदस्य नियुक्त किया गया।
  • चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा ने फ्रेंच ओपन टेनिस में महिला एकल का खिताब जीता।
  • नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) ने हाल ही में इजराइल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।
  • भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन, एलिसन किलिंग और क्रिस ब्रुशेक ने पुलित्ज़र पुरस्कार 2021 जीता। उन्हें यह पुरस्कार चीन के शिन्झियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के लिए बनाये गये डिटेंशन कैम्पस की जानकारी दुनिया तक पहुंचाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
  • 13 जून को अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस मनाया गया. इस वर्ष की थीम: “Strength Beyond All Odds”
  • सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में पुरुष एकल का ख़िताब जीता।
April 2021 Current Affair
  • भारत के पूर्व ऑलराउंडर वीनू मांकड़ को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
  • हेनरी मैरी डोंड्रा को सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक का नया प्रधानमंत्री नामित किया गया है।
  • भारत सरकार ने कोविड 19 की दूसरी लहर के बाद मेडिकल ऑक्सीजन की मांग से निपटने के लिए ‘Project O2 for India’ की शुरुआत की है।
  • World Giving Index 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया भर में 14वां सबसे अधिक दानी देश है।
  • बिहार ने भागलपुर से यूनाइटेड किंगडम को जीआई प्रमाणित जरदालू आम की पहली वाणिज्यिक खेप का निर्यात किया।
  • ‘विसा वुडसैट’ (WISA Woodsat) एक नैनो उपग्रह है, जो इस साल के अंत तक न्यूजीलैंड से अंतरिक्ष में लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह होगा।
April 2021 Current Affair
  • 16 जून को अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम है : ‘Recovery and resilience through digital and financial inclusion’
  • सतत विकास रिपोर्ट 2021 में फिनलैंड को इस सूचकांक में सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
  • फाइबर और खनिज समृद्ध “जलगांव केले” की खेप 16 जून, 2021 को दुबई को निर्यात की गई थी।
  • भारत आईएमडी के विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में 43वें स्थान पर कायम है जबकि स्विट्ज़रलैंड चार्ट में सबसे ऊपर है।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने सीईओ सत्या नडेला को बनाया अपना नया चेयरमैन
  • हंगरी की संसद ने हाल ही में कानून पारित किया है जो स्कूलों में समलैंगिकता और लिंग परिवर्तन को बढ़ावा देने वाली सामग्री के प्रसार पर प्रतिबंध लगाता है।
  • भारत ने 2030 तक भूमि क्षरण तटस्थ स्थिति प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।
  • भारतीय खेल इतिहास के सबसे बेतरीन एथलीट्स में से एक मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे काफी समय से कोविड-19 से पीड़ित थे।
  • Institute for Economics and Peace (IEP) सिडनी द्वारा Global Peace Index (GPI) के 15वें संस्करण को हाल ही में जारी किया गया। भारत पिछले साल की रैंकिंग से दो पायदान ऊपर चढ़ गया है।यह 135वां सबसे शांतिपूर्ण देश बन गया है, जबकि दक्षिण एशिया क्षेत्र में 5वां शांतिपूर्ण देश है।
  • देबस्वाना डायमंड कंपनी (Debswana Diamond Company) ने बोत्सवाना की जवानेंग खदान में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा खोजा है।
April 2021 Current Affair
  • विश्व लीवर दिवस (WLD) मानव शरीर में यकृत (लीवर) के बारे में जागरूकता और इसके महत्व के बारे में जानकारी बढाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • एक हालिया अध्ययन के अनुसार, MK-4482, जो एक प्रयोगात्मक एंटीवायरल दवा है, इस दवा से SARS-CoV-2 संक्रमण के लिए उपचारित किए गए हैम्स्टर्स के फेफड़ों में वायरस के स्तर में कमी आई है।
  • इटली ने हाल ही में भारत में पहला “मेगा फूड पार्क” लांच किया जिसमें खाद्य प्रसंस्करण सुविधाएं शामिल हैं।
  • एडोब के सह-संस्थापक और पीडीएफ के डेवलपर चार्ल्स गेश्के का निधन हो गया।
  • वैज्ञानिकों ने हाल ही में पाया है कि Indian jumping Ant अपने शरीर को प्रजनन के लिए तैयार करने के लिए अपने मस्तिष्क को लगभग 20 प्रतिशत तक कम कर सकती है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल ही में नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया की 3 नई पहलें शुरू की हैं। वे NIXI Academy, IP Guru और NIXI-IP-INDEX हैं।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ”डुरोकी सीरीज़” के नाम से दुनिया का पहला किफायती और लंबे समय तक चलने वाला स्वच्छता उत्पाद लॉन्च किया है।
  • रिपोर्टस विदाऊट बॉर्डर्स ने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2021 प्रकाशित किया। इसने 180 देशों को रैंक किया। नॉर्वे इस सूचकांक में सबसे ऊपर हैं। भारत इस सूचकांक के अनुसार 142 वें स्थान पर रहा।
  • ओडिशा में धामरा नदी पर 110 करोड़ रुपये की ROPAX जेट्टी परियोजना निर्मित की जाएगी।
  • टेबल माउंटेन नेशनल पार्क दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में स्थित है। हाल ही में, इस पार्क में आग लग गई और तेजी से फैली थी।
April 2021 Current Affair
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम (SISFS) को लांच किया। SISFS का उद्देश्य कांसेप्ट, प्रोटोटाइप विकास, उत्पाद परीक्षण, बाजार में प्रवेश और व्यावसायीकरण के के लिए स्टार्टअप को वित्तीय सहायता प्रदान करना है
  • भारत और किर्गिजस्तान ने हाल ही में एक संयुक्त विशेष सैन्य अभ्यास आयोजित किया है जिसे “खंजर” नाम दिया गया है।
  • हाल ही में चीन के केंद्रीय बैंक, पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें कहा गया है कि 2035 तक भारत का जनसांख्यिकीय लाभ चीन से आगे निकल जायेगा।
  • भारत WEF के वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (ETI) में 87वें स्थान पर रहा।
  • 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम ‘Restore Our Earth’ है।
  • गूगल ने रूसी सर्जन, प्रोफेसर, कवि और लेखिका डॉ. वेरा गेद्रोइट्स का 151वां जन्मदिन मनाया। उन्हें रूस की पहली महिला सैन्य सर्जन और सर्जरी की दुनिया की पहली महिला प्रोफेसरों में से एक माना जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय उर्जा एजेंसी ने Global Energy Review रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन 2019 में दर्ज किए गए स्तरों की तुलना में 1.4% अधिक है।
  • ‘निम्बस’ इजरायल की एक प्रमुख क्लाउड सेवा परियोजना है, जिसका उद्देश्य सरकार, रक्षा प्रणाली और अन्य क्षेत्रों में क्लाउड सेवाओं के लिए एक समाधान प्रदान करना है।
  • S&P ग्लोबल रेटिंग की रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11% की वृद्धिदर रहेगी। भारत अगले कुछ वर्षों में 1 % से 6.4 % की दर से विकास करेगा।
April 2021 Current Affair
  • पोलैंड के कीलस में आयोजित विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में, भारतीय महिला मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा।
  • जी.सी. मुर्मू (G.C. Murmu) को रासायनिक हथियार के निषेध संगठन के बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया है।
  • पीएम ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल) पर SVAMITVA योजना के तहत ई-संपत्ति कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया।
  • न्यायमूर्ति एन.वी. रमण ने भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। जस्टिस रमण का कार्यकाल 26 अगस्त, 2022 तक होगा।
  • पीएम ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर SVAMITVA योजना के तहत ई-संपत्ति कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन ने “US International Climate Finance Plan” का अनावरण किया।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने हाल ही में बताया कि 2020 में भारत के कुल 116 जिलों में शून्य मलेरिया के मामले सामने आए हैं।
  • महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका मोहिते माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • गाम्बिया हाल ही में ट्रैकोमा को खत्म करने वाला दूसरा अफ्रीकी देश बना। ट्रैकोमा अंधापन के प्रमुख कारणों में से एक है।
  • परित्यक्त बच्चों के पुनर्वास के लिए हरियाणा ने ‘हरिहर नीति’ शुरू की है.
  • पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित शास्त्रीय गायक राजन मिश्रा का 70 वर्ष की उम्र में, बनारस घराने से सम्बंधित था और वे खयाल शैली के लिए जाने जाते थे
April 2021 Current Affair
  • भारत ने ग्वाटेमाला सिटी में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 1 में तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य जीता।
  • विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाया गया। इस वर्ष की थीम है : ‘Reaching the zero malaria target’
  • भारतीय सेना (Indian Army) ने हाल ही में लद्दाख के छात्रों के लिए शैक्षिक अवसर प्रदान करने के लिए लद्दाख इग्नाइटेड माइंडस प्रोजेक्ट (Ladakh Ignited Minds Project) की शुरुआत की।
  • चीनी मूल की फिल्म निर्माता क्लो झाओ (Chloe Zhao) अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जीतने वाली पहली एशियाई महिला बन गई हैं। उन्होंने अपनी फिल्म नोमैडलैंड (Nomadland) के लिए पुरस्कार जीता।
  • ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर एक चिकित्सा उपकरण है जो परिवेशी वायु से ऑक्सीजन को केंद्रित करता है।
  • “विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह” (World Immunization Week) 2021 की थीम है : Vaccines bring us closer
  • कहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute – SIPRI) ने हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में शीर्ष सैन्य खर्च करने वाले देश अमेरिका, चीन और भारत हैं।
  • चाड के नए सैन्य शासकों ने हाल ही में अल्बर्ट पाहिमी पडके को एक संक्रमणकालीन सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है।
  • एशियाई विकास बैंक ने अपनी एशियाई विकास आउटलुक रिपोर्ट में 2021-22 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए विकास 11% का पूर्वानुमान लगाया।
  • स्पेन के राफेल नडाल ने बार्सिलोना ओपन टेनिस में पुरुष एकल का खिताब जीता।
  • Jio Platforms और बायजूज टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में शामिल किया।
  • IA 2030 का अर्थ Immunisation Agenda 2030 है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन, GAVI और यूनिसेफ द्वारा लॉन्च किया गया था। इसे “A Global Strategy to leave No One Behind” शीर्षक दिया गया है। इसका लक्ष्य टीकों के जीवनकाल को अधिकतम करना है।
April 2021 Current Affair One liner
  • केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने IIT मद्रास में पहले 3D प्रिंटेड घर का उद्घाटन किया। मुख्य बिंदु इस घर का निर्माण स्वदेशी 3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके किया गया है।
  • ‘वरुण’ भारत और फ्रांस के बीच एक बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास है। द्विपक्षीय अभ्यास ‘वरुण -2021’ का 19वां संस्करण 27 अप्रैल, 2021 को संपन्न हुआ।
  • कृति के. कारंत 2021 वाइल्ड इन्नोवेटर अवार्ड (WILD INNOVATOR AWARD) के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला बनी।
  • हाल ही में शूटर चन्द्रो तोमर का निधन हो गया है, वे कोविड-19 से संक्रमित थीं। उन्हें ‘शूटर दादी’ के नाम से जाना जाता था। वे एक बेहतरीन निशानेबाज़ थीं और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक थीं। उनके जीवन पर ‘सांड की आँख’ नामक फिल्म भी बनाई गयी थी।
  • भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन 91 साल की उम्र में हुआ; 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • पुर्तगाल में दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्री सस्पेंशन ब्रिज खुला।
  • जापानी सरकार ने हाल ही में बेंगलुरु बेस्ड जापानी शिक्षिका श्यामला गणेश (Shyamala Ganesh) को “ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन” (Order of Rising Sun) से सम्मानित किया।
  • 27. संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में Global Forest Goals Report, 2021 जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग 1.6 बिलियन लोग वनों पर निर्भर हैं। यह वैश्विक जनसंख्या का 25% है।

March Current One Liner 2021

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top