June 2021 Current Affair Important Question

June 2021 Current Affair One liner  (Current Affairs One Liner Pdf for June 2021 SSC, Banking , IBPS, RRB, UPSC, IAS, NTSE, CLAT, Railways, NDA, CDS, Judiciary, UPPSC, RPSC, GPSC, HSSC) :- नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आज हम Current Affairs Of June 2020 , Latest Current affairs June 2021 Quiz , june 2021 current affairs important question ,june 2021 current affairs pdf,june 2021 current affairs quiz,current affairs june pdf download, current affairs june 2020 in hindi, current affairs 2021 pdf in hindi, june current affairs 2021 pdf in hindi, current affairs of june 2021 questions and answers के बारे में विस्तृत से जानेगे। अगर आप जून 2021 करेंट अफेयर्स महत्वपूर्ण प्रश्न के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानना चाहते है तो आप इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़े।

June 2021 Current Afairs

यहा से आप आईबीपीएस, आरआरबी, एसबीआई, रेलवे और अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए जून 2021 के करंट अफेयर्स क्विज़ (Current Affairs Quiz of June 2021 Quiz) लगा सकते है। इस करंट अफेयर्स ऑनलाइन क्विज में जून माह के सभी इम्पोर्टेन्ट प्रश्न शामिल किये है। यह क्विज आगे आने वाली बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत ही मददगार साबित होगी। इसलिए सभी प्रश्नो को बारीकी से पढ़े और उन्हें हल करे।

June 2021 Current Affair Oneliner

  • राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA), अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने भारतीय तटरक्षक अपतटीय गश्ती पोत सजग (Sajag) को कमीशन किया है।
  • हांगकांग की पर्वतारोही त्सांग यिन-हंग (Tsang Yin-hung) ने एक महिला द्वारा सबसे तेज़ी से दुनिया की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट की चढ़ाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। 44 वर्षीय पर्वतारोही ने 25 घंटे 50 मिनट के रिकॉर्ड समय में इस शिखर को फतह किया।
  • पूजा रानी बोहरा (75 किग्रा) ने दुबई में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। मैरी कॉम (51 किग्रा), लालबुतसाई (64 किग्रा), अनुपमा (+81 किग्रा) ने रजत जीता।
  • हाल ही में 74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा ने 30 जनवरी को ‘विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस’ के रूप में घोषित किया है।
  • लिटिल ब्लडटेल ((Little Bloodtail) एक छोटी ड्रैगनफ्लाई है, जिसकी केरल राज्य में व्यापक उपस्थिति है। ड्रैगनफ्लाई की इस प्रजाति को जून की शुरुआत से सितंबर तक देखा जा सकता है।
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को मनाया गया। इस वर्ष की थीम हैं : ‘Commit to Quit’
  • गोवा सरकार ने राज्य के ग्रामीण परिवारों को बिजली कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए सौर-आधारित विद्युतीकरण कार्यक्रम शुरू किया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि, जिन बच्चों ने COVID-19 के कारण माता-पिता दोनों को खो दिया है, उनकी देखभाल और सहायता भारत सरकार द्वारा, PM CARES for Children योजना के तहत की जाएगी।
  • भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग ने “इकॉरैप 2021” (Ecowrap 2021) रिपोर्ट प्रकाशित की है और वित्तीय वर्ष 2022 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान को पहले के 10.4 प्रतिशत से संशोधित कर 7.9 प्रतिशत कर दिया है।
  • लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने असम राइफल्स के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।
  • सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज अरुण कुमार मिश्रा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष नियुक्त किये गये।

June 2021 Current Affair

  • किसानों को अधिक उपज देने वाली किस्मों के बीज बांटने के लिए कृषि मंत्रालय ने लांच किया ‘बीज मिनीकिट कार्यक्रम’
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए कानून बनाकर या मौजूदा रेंटल कानूनों में आवश्यकतानुसार संशोधन करके अनुकूलन के लिए “मॉडल टेनेंसी एक्ट” को मंजूरी दे दी है।
  • दो रूसी अंतरिक्ष यात्री, ओलेग नोवित्स्की (Oleg Novitsky) और प्योत्र डबरोव (Pyotr Dubrov) ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 7 घंटे से अधिक समय तक स्पेसवॉक की।
  • अमेरिका और भारतीय मूल के डॉक्टरों और पेशेवरों के एक समूह ने MadadMaps नाम से अपनी तरह का पहला ऑनलाइन मैप लॉन्च किया है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने “कोरोना मुक्त ग्राम प्रतियोगिता” शुरू की है जो राज्य के गांवों में सभी कोविड-19 एहतियाती मानदंडों का पालन सुनिश्चित करेगी।
  • भारतीय अर्थशास्त्री कल्पना कोचर IMF से सेवानिवृत्त होने के बाद बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में शामिल हुईं।
  • चीन ने नई पीढ़ी के मौसम संबंधी उपग्रह को कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इस उपग्रह का नाम है फेंग्युन-4बी (Fengyun-4B) है, इस उपग्रह का उपयोग मौसम विश्लेषण, पर्यावरण और आपदा निगरानी के क्षेत्रों के लिए किया जाएगा।
  • टाटा पावर के अनुसार, ब्लू-फिन महासीर (Blue-finned Mahseer) को “कम से कम चिंता” (least concern) का स्टेटस दिया गया है, जिसे पहले International Union for Conservation of Nature (IUCN) की लुप्तप्राय प्रजातियों की रेस्ट लिस्ट में शामिल किया गया था।
  • विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम है : Ecosystem Restoration
  • केरल सरकार ने ज्ञान कार्यकर्ताओं का समर्थन करके राज्य में नौकरी की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए ‘नॉलेज इकोनॉमी मिशन’ लांच किया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार वर्ष 2022 में वैश्विक बेरोजगारी दर 5.7% होने का अनुमान है।
  • IIT-कानपुर के प्रोफेसर मुकेश शर्मा को WHO Global Air Pollution and Health-Technical Advisory Group (GAPH-TAG) का मानद सदस्य नियुक्त किया गया।
  • चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा ने फ्रेंच ओपन टेनिस में महिला एकल का खिताब जीता।
  • नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) ने हाल ही में इजराइल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।
  • भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन, एलिसन किलिंग और क्रिस ब्रुशेक ने पुलित्ज़र पुरस्कार 2021 जीता। उन्हें यह पुरस्कार चीन के शिन्झियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के लिए बनाये गये डिटेंशन कैम्पस की जानकारी दुनिया तक पहुंचाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
  • 13 जून को अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस मनाया गया. इस वर्ष की थीम: “Strength Beyond All Odds”
  • सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन में पुरुष एकल का ख़िताब जीता।
  • भारत के पूर्व ऑलराउंडर वीनू मांकड़ को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

June 2021 Current Affair

  • हेनरी मैरी डोंड्रा को सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक का नया प्रधानमंत्री नामित किया गया है।
  • भारत सरकार ने कोविड 19 की दूसरी लहर के बाद मेडिकल ऑक्सीजन की मांग से निपटने के लिए ‘Project O2 for India’ की शुरुआत की है।
  • World Giving Index 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया भर में 14वां सबसे अधिक दानी देश है।
  • बिहार ने भागलपुर से यूनाइटेड किंगडम को जीआई प्रमाणित जरदालू आम की पहली वाणिज्यिक खेप का निर्यात किया।
  • ‘विसा वुडसैट’ (WISA Woodsat) एक नैनो उपग्रह है, जो इस साल के अंत तक न्यूजीलैंड से अंतरिक्ष में लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह होगा।
  • 16 जून को अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम है : ‘Recovery and resilience through digital and financial inclusion’
  • सतत विकास रिपोर्ट 2021 में फिनलैंड को इस सूचकांक में सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
  • फाइबर और खनिज समृद्ध “जलगांव केले” की खेप 16 जून, 2021 को दुबई को निर्यात की गई थी।
  • भारत आईएमडी के विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में 43वें स्थान पर कायम है जबकि स्विट्ज़रलैंड चार्ट में सबसे ऊपर है।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने सीईओ सत्या नडेला को बनाया अपना नया चेयरमैन।
  • हंगरी की संसद ने हाल ही में कानून पारित किया है जो स्कूलों में समलैंगिकता और लिंग परिवर्तन को बढ़ावा देने वाली सामग्री के प्रसार पर प्रतिबंध लगाता है।
  • भारत ने 2030 तक भूमि क्षरण तटस्थ स्थिति प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।
  • भारतीय खेल इतिहास के सबसे बेतरीन एथलीट्स में से एक मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे काफी समय से कोविड-19 से पीड़ित थे।
  • Institute for Economics and Peace (IEP) सिडनी द्वारा Global Peace Index (GPI) के 15वें संस्करण को हाल ही में जारी किया गया। भारत पिछले साल की रैंकिंग से दो पायदान ऊपर चढ़ गया है।यह 135वां सबसे शांतिपूर्ण देश बन गया है, जबकि दक्षिण एशिया क्षेत्र में 5वां शांतिपूर्ण देश है।
  • देबस्वाना डायमंड कंपनी (Debswana Diamond Company) ने बोत्सवाना की जवानेंग खदान में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा खोजा है।
  • फ़्रांसिसी लेखक डेविड डिओप ने अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2021 जीता, वे इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले फ़्रांसिसी व्यक्ति बन गये हैं। उन्हें उनकी पुस्तक “At Night All Blood is Black” के लिए दिया गया है।
  • भारत 2025 तक हासिल करेगा 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य।
  • कोकराझार जिले में रायमोना आरक्षित वन को असम के छठे राष्ट्रीय उद्यान में अपग्रेड किया गया है। यह जंगल बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर E-100 पायलट प्रोजेक्ट लांच किया। ई-100 परियोजना भारत में इथेनॉल के उत्पादन और वितरण के लिए एक नेटवर्क स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने वर्चुअली SAGE (Senior-care Aging Growth Engine) पहल लांच की। उन्होंने SAGE पोर्टल भी लॉन्च किया, जिसे बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा उत्पादों और सेवाओं के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • भारत की पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार, 17 सतत विकास लक्ष्यों पर 2020 की रैंकिंग की तुलना में भारत की रैंक दो स्थान गिरकर 117 हो गई है।
  • शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए Performance Grading Index (PGI) 2019-20जारी किया; पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल ने उच्चतम ग्रेड (ग्रेड ए ++) हासिल किया।
  • नीदरलैंड के सिफान हसन ने 29 मिनट 6.82 सेकेंड का महिलाओं का 10,000 मीटर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

June 2021 Current Affair

  • उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (Consumer Confidence Survey) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित किया जाता है, जो सामान्य आर्थिक स्थितियों पर प्रतिवादी की धारणा प्रदान करता है।
  • सरकारी स्वामित्व वाली बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनी NTPC, United Nations Global Compact’s CEO Water Mandate की एक हस्ताक्षरकर्ता बन गई है।
  • आयकर विभाग ने 7 जून, 2021 को अपना नया ई-फाइलिंग पोर्टल http://www.incometax.gov.in लॉन्च किया।
  • जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले का एक सुदूर गाँव वेयान, COVID-19 के खिलाफ अपनी सभी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने वाला भारत का पहला गाँव बन गया है।
  • दिल्ली सरकार ने ‘जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन’ नाम से एक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य अगले चार सप्ताह के भीतर दिल्ली के 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण करना है।
  • विश्व बैंक ने ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स के अपने नवीनतम अंक में भारत के 2021-22 जीडीपी विकास अनुमान को घटाकर 8.3% कर दिया।
  • भारतीय नौसेना द्वारा MH-60 रोमियो हेलीकॉप्टरअमेरिका से खरीदे जा रहे हैं।
  • नीति आयोग और पीरामल फाउंडेशन ने 112 आकांक्षी जिलों में ‘सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान‘ की शुरुआत की।

June 2021 Current Affair

  • 36 वर्षीय भारतीय फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया है और 74 गोल के साथ दूसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • एल साल्वाडोर बिटकॉइन को कानूनी मुद्रा के रूप में अपनाने वाला पहला देश बना।
  • विश्व बैंक ने हाल ही में Global Economic Prospects Update जारी की। इस अपडेट के अनुसार, 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के 5.6% का बढ़ने की उम्मीद है।
  • केंद्र सरकार ने अनूप चंद्र पांडे को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।
  • भारत और थाईलैंड ने दो देशों के बीच समुद्री संबंधों को मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए हिंद महासागर को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से समन्वित गश्ती CORPAT का 31वां संस्करण शुरू किया।
  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) और UNICEF ने संयुक्त रूप से बाल श्रम पर रिपोर्ट प्रकाशित की। रिपोर्ट के अनुसार 2020 तक, बाल श्रमिकों की संख्या 160 मिलियन है।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने All India Survey on Higher Education (AISHE) 2019-20 रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार उच्च शिक्षा में कुल नामांकन 2019-20 में 3.85 करोड़ रहा। 2019-20 में उच्च शिक्षा में लिंग समानता सूचकांक (GPI) 1.01 (2018-19 में 1.00) में सुधार हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2030 तक दुनिया से एड्स को समाप्त करने के लिए एक तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है।
  • लंदन बेस्ड वैश्विक थिंक टैंक ओवरसीज डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा ‘The Costs of Climate Change in India’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2100 तक जलवायु परिवर्तन के कारण भारत को लगभग 3 से 10% जीडीपी का नुकसान होगा।
  • पुर्तगाल के लिस्बन एथलेटिक्स मीट में भारत के नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक (83.18 मीटर) में स्वर्ण पदक जीता।
  • हाल ही में Q1 (पहली तिमाही) 2021 के लिए नाइट फ्रैंक के ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स (Global House Price Index) के अनुसार, भारत वैश्विक घरेलू मूल्य सूचकांक में 12 स्थान नीचे चला गया है।
  • 11 जून, 2021 को 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए कर्टेन रेजर इवेंट के दौरान, “नमस्ते योग” नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की गयी।

May 2021 Current Afairs Important Question

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top